भाजपा शहर मंडल कार्यकर्ताओं ने बूथ 66 पर सुनी ‘मन की बात’, डिजिटल लर्निंग प्रमाणपत्र भी प्राप्त किए
भाजपा शहर मंडल कार्यकर्ताओं ने बूथ 66 पर सुनी ‘मन की बात’, डिजिटल लर्निंग प्रमाणपत्र भी प्राप्त किए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जून माह के अंतिम रविवार को भाजपा शहर मंडल कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में शहर के बूथ संख्या 66 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को सुना और देखा।
कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय दो नंबर रोड स्थित कर्नल जे.पी. जानू शक्ति केंद्र के संयोजक विनोद जांगिड़ के प्रतिष्ठान पर किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने लैपटॉप के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना।
इस अवसर पर आईटी संयोजक सौरभ सोनी ने कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के बारे में जानकारी दी तथा परीक्षा के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्रमाणपत्र बनवाए।
मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने सभी बूथ अध्यक्षों एवं मंडल पदाधिकारियों से आह्वान किया कि शहर मंडल के सभी कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को पूरा करें और परीक्षा के माध्यम से 6 जुलाई तक डिजिटल लर्निंग प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
इस अवसर पर शहर महामंत्री ताराचंद सैनी, शक्ति केंद्र संयोजक विनोद जांगिड़, शक्ति केंद्र प्रभारी विजेंद्र हाटवाल, शहर मंडल उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, सुनील मोरवाल, सुनील सैनी प्रधान, जयसिंह, राकेश सैनी, गोविंद सहित शक्ति केंद्र के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2231639


