1 से 7 जुलाई तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर रहेगी तालाबंदी, कार्यकर्ता करेंगी महा हड़ताल
1 से 7 जुलाई तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर रहेगी तालाबंदी, कार्यकर्ता करेंगी महा हड़ताल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर तालाबंदी, पूर्ण कार्य बहिष्कार और महा हड़ताल की जाएगी। आंदोलन को लेकर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से एकजुट होकर भागीदारी निभाने की अपील की गई है।
संघ की जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी नाई ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह आंदोलन लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विभागीय कार्यों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के सर्वे और अन्य अतिरिक्त कार्य भी करवाए जा रहे हैं, जिससे उन पर काम का दबाव बढ़ गया है।
उन्होंने बताया कि कई जिलों में तीन से नौ माह तक का मानदेय बकाया चल रहा है। संघ की प्रमुख मांगों में बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान, मानदेय में वृद्धि, ग्रेच्युटी का लाभ सहित अन्य लंबित मांगों का समाधान शामिल है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर भाग लेने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231626


