[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, नन्हें बच्चों को पिलाई गई जीवन रक्षक दो बूंदें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, नन्हें बच्चों को पिलाई गई जीवन रक्षक दो बूंदें

स्वास्थ्य विभाग की अपील - पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा न छूटे, घर-घर पहुंचेगी टीम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : बिसाऊ कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत कस्बे के विभिन्न पोलियो बूथों पर जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की जीवन रक्षक “दो बूंद” दवा पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए पोलियो बूथों पर वैक्सीनेटर, आशा सहयोगिनी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाते नजर आए। बूथों पर अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली और लोगों ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

सीएचसी प्रभारी डॉ. नितेश गर्वा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, क्योंकि यह बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि बूथ दिवस के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को भी दवा पिलाएंगी जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि “पोलियो मुक्त भारत” की उपलब्धि को बनाए रखने के लिए हर बच्चे तक हर बार पोलियो की खुराक पहुंचाना बेहद जरूरी है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ स्वयंसेवकों और संबंधित विभागों का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है। “दो बूंद जिंदगी की” संदेश के साथ चलाया जा रहा यह अभियान बच्चों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles