[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परीक्षार्थियों के परिजनों के लिए खुले मस्जिद के द्वार ‌ उस्मानाबाद कॉलोनी बनी सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

परीक्षार्थियों के परिजनों के लिए खुले मस्जिद के द्वार ‌ उस्मानाबाद कॉलोनी बनी सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल

परीक्षार्थियों के परिजनों के लिए खुले मस्जिद के द्वार ‌ उस्मानाबाद कॉलोनी बनी सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय पर ‌ स्थित उस्मानाबाद कॉलोनी में ऑल युवा मुस्लिम सेवा संस्थान द्वारा नवज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‌ राज्य स्तरीय परीक्षा एवं केंद्रीय ‌स्तरीय परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं के साथ परिजनों के लिए पास ही में मस्जिद परिसर में व्यवस्थाएं की गई।‌ संजय खान घाघू ने बताया कि बच्चे पेपर देने आते हैं। उनके साथ आने वाले परिजनों के लिए मस्जिद कमेटी से बात कर खोली जाती ‌है। गर्मी से बचाव के लिए यहां व्यवस्था की जाती है यहां पर सभी तरह की सुविधाएं हैं। ठंडा जल है कूलर पंखे हैं आराम करने के लिए ‌ दरीये बिछी हुई है। उस्मानाबाद कालोनी की मस्जिद में ‌ छात्र-छात्राओं के साथ आए हिंदू- मुस्लिम सभी समुदाय के परिजनों ने आराम किया और एक बेहतरीन सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया । क्यों कि इस चिलचिलाती धूप व गर्मी में बच्चों के माता- पिताओं की परेशानी देख ,, संस्थान के जिलाध्यक्ष संजय खान घांघू ने इस ‌ व्यवस्था को ‌ शुरू किया । जिससे आने वाले अभिभावकों को ,,मस्जिद में आराम करने व ठहरें व ओर नास्ता ठंडे पानी व सरबत जैसी सारी चीजें ‌ उपलब्ध करवाई जाती है,, संस्थान के सभी कार्यकर्ता इस काम को कर बहुत ही खुसी का अनुभव करते हैं।‌ दूर- दराज से आए हुए ‌ परिजन व्यवस्था को देखकर बहुत ही खुश हुए और गंगा जमुनी तहजीब यहां के मुस्लिम समुदाय ने दिखाई।

Related Articles