[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिकित्सा शिविर में 365 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिकित्सा शिविर में 365 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

चिकित्सा शिविर में 365 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं महावीर इंटरनेशनल रानी अहिल्या वीरा केंद्र झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में लावरेश्वर महादेव मंदिर में नेत्र चिकित्सा, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आर्थिक सहयोग सुलोचना जालान, सविता जांगिड़ और आरती मुंड द्वारा किया गया।

शिविर संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि टिबड़ा आई हॉस्पिटल की टीम ने 222 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई। वहीं 105 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए तथा 24 मोतियाबिंद मरीजों का चयन किया गया, जिनके ऑपरेशन सोमवार को कराए जाएंगे।

वहीं अपेक्स स्काईलाइन हॉस्पिटल की टीम द्वारा मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से संबंधित 143 मरीजों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में झंडी प्रसाद हिम्मतरामका, सुरेश कुमार पंसारी, डॉ. एस.एन. शुक्ला, श्याम सुंदर जालान, नागरमल जांगिड़, महेश कुमार मुंड, सूमेरसिंह कर्णावत, हरिकिशन खेतान, सुनीता देवी, सुधा पूनिया, गणेश कुमार हलवाई, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, पंकज जालान, राजेश अग्रवाल, नितिन जालान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles