राजकीय अनारदेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिमला में 799 बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
राजकीय अनारदेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिमला में 799 बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को राजकीय अनारदेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिमला के कार्यक्षेत्र में पांच वर्ष तक के 799 बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई गई। चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर चौधरी के निर्देशन में आयोजित अभियान में डॉ. सुरेश जाट एवं डॉ. निशा यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई। साथ ही अभिभावकों को जागरूक करते हुए पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की गई।
डॉ. चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि पोलियो उन्मूलन के लिए प्रत्येक बच्चे तक दवा पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। जो बच्चे किसी कारणवश पोलियो बूथ तक नहीं पहुंच पाए, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगी। अभियान को सफल बनाने में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231599


