सामाजिक सेवा में योगदान के लिए रामावतार सबलानिया को मिलेगा मानद डॉक्टरेट सम्मान
सामाजिक सेवा में योगदान के लिए रामावतार सबलानिया को मिलेगा मानद डॉक्टरेट सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : सामाजिक सेवा, नेतृत्व एवं समाजहित में उल्लेखनीय योगदान के लिए रामावतार सबलानिया को डॉक्टर ऑफ सोशल सर्विस (मानद डॉक्टरेट) उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान यूनाइटेड अमेरिकन यूनिवर्सिटी फॉर लीडरशिप एंड एक्सीलेंस, यू.एस.ए. द्वारा चयन परिषद की स्वीकृति के बाद प्रदान किया जाएगा।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी मेमोरेंडम के अनुसार रामावतार सबलानिया का नामांकन डॉक्टर के. सुकुमारा, इंटरनेशनल डायरेक्टर यू.ए.यू. द्वारा किया गया है। मानद डॉक्टरेट अलंकरण समारोह 4 जुलाई 2026 को पांडिचेरी में आयोजित विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होगा।
विश्वविद्यालय ने उनके सामाजिक कार्यों, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रामावतार सबलानिया को यह सम्मान मिलने की घोषणा पर जिला झुंझुनूं एवं स्थानीय संघ नवलगढ़ के स्काउटर, गाइडर, पदाधिकारियों तथा शिक्षा अधिकारियों ने बधाई दी और इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231582


