[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काशी से लौटे शिव भक्त गिरधारी लाल इंदौरिया, समाज ने किया अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

काशी से लौटे शिव भक्त गिरधारी लाल इंदौरिया, समाज ने किया अभिनंदन

काशी से लौटे शिव भक्त गिरधारी लाल इंदौरिया, समाज ने किया अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक 

डूंडलोद : कस्बे में भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं समाज सेवा में अग्रणी गिरधारी लाल इंदौरिया का सम्मान समारोह उनके कार्यालय में आयोजित किया गया। शिव भक्ति, गौ सेवा और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सर्व समाज की ओर से उनका अभिनंदन किया गया।

गौरतलब है कि गिरधारी लाल इंदौरिया हाल ही में करीब 300 शिव भक्तों के साथ बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भगवान शिव की कथा का आयोजन कर लौटे हैं। उनके धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुए यह सम्मान किया गया।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में सेवानिवृत्त उप निदेशक शिक्षा दिनेश चंद्र यादव, व्यवसायी जितेंद्र पोरवाल, प्रधानाचार्य राजाराम सुरोलिया एवं परमेश्वर लाल चेजारा ने उन्हें साफा पहनाकर, गौ माता की मूर्ति भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समाजहित में उनके प्रयासों को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में राजकुमार खंडेलवाल, बसंत कानोड़िया, कुलदीप सांखला, उमाशंकर शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles