प्रतिभा सम्मान समारोह में आर्यन शर्मा हुए सम्मानित
प्रतिभा सम्मान समारोह में आर्यन शर्मा हुए सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : झुंझुनूं के एस.एस. मोदी विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिमला निवासी आर्यन शर्मा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण कुमार गर्ग ने आर्यन शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दैनिक भास्कर के संपादक लालचंद मीणा, झुंझुनूं जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा तथा वरिष्ठ पत्रकार रामानंद शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हैं। सम्मान मिलने पर आर्यन शर्मा और उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231613


