मुकुंदगढ़ में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ का स्वागत:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोड़ीवारा बालाजी मंदिर में किया सम्मान
मुकुंदगढ़ में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ का स्वागत:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोड़ीवारा बालाजी मंदिर में किया सम्मान
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जयपुर से झुंझुनूं जाते समय घोड़ीवारा बालाजी मंदिर पर पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका साफा व माला पहनाकर सम्मान किया।
इस दौरान धर्मेन्द्र राठौड़ ने घोड़ीवारा बालाजी मंदिर में धोक लगाकर पूजा-अर्चना की।
कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अरविंद चौबे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने राठौड़ को सामान्य वर्ग के लोगों को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानियों से अवगत कराया। राठौड़ ने इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पूर्व वाइस चेयरमैन सहजाद चोपदार, पूर्व पार्षद प्रमोद पचलंगिया, कांग्रेस ब्लॉक मंडल अध्यक्ष राजकुमार चेजारा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष इकबाल कुरैशी, आरिफ भाटी, पवन शर्मा, रामस्वरूप चेजारा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2231483


