रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में नेत्र शिविर:82 नेत्र रोगियों की जांच, 38 को ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा
रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में नेत्र शिविर:82 नेत्र रोगियों की जांच, 38 को ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा
खेतड़ी : खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में रविवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 82 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 38 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा गया है। मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। जयपुर के सहाय नेत्र रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने रोगियों की जांच की।
स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया कि रामकृष्ण मिशन सामाजिक सरोकार के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करता है, जिससे गरीब और असहाय लोगों को लाभ मिलता है। मिशन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन करते हुए अपनी एक अलग पहचान बना रहा है।
मिशन महिलाओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रहा है और बच्चों को कंप्यूटर के क्षेत्र में भी प्रशिक्षित कर रहा है। इसके अतिरिक्त, रामकृष्ण मिशन समय-समय पर गरीबों को वस्त्र और अन्य घरेलू सामग्री वितरित करता है।
मिशन में आने वाले हर व्यक्ति की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान 82 लोगों को कंबल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर स्वामी प्रशांतानंद महाराज, कालीचरण गुप्ता, कृष्ण कुमार, सुरेश सैनी, गोपी राम, ग्यारसीलाल, महेश कुमार, प्रवीण कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231481


