EWS के अधिकारों और उत्थान को लेकर विचार गोष्ठी:राठौड़ बोले- पूरे देश में लागू हो राजस्थान का EWS मॉडल
EWS के अधिकारों और उत्थान को लेकर विचार गोष्ठी:राठौड़ बोले- पूरे देश में लागू हो राजस्थान का EWS मॉडल
झुंझुनूं : झुंझुनूं में EWS के अधिकारों और उनके उत्थान को लेकर रविवार को एक विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम श्री शार्दूल राजपूत छात्रावास में हुआ। EWS आरक्षण को समय की मांग बताते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं पूर्व RTDC चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा- राजस्थान में EWS वर्ग के हित में जो सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं, उन्हें एक मॉडल के रूप में पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।
अंतिम छोर तक पहुंचे EWS आरक्षण का लाभ
राठौड़ ने कहा- EWS आरक्षण का लाभ अंतिम छोर पर बैठे पात्र परिवार तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए वर्तमान प्रमाण-पत्र जारी करने की जटिल प्रक्रिया को पूरी तरह से सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना होगा। राठौड़ ने आरक्षण व्यवस्था में सुधार और स्थानीय निकायों में भागीदारी की मांग की।
अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना होगा
जिले की सभी तहसीलों से आए युवाओं, विद्यार्थियों ने इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई। वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा- जब तक समाज अपने अधिकारों के लिए जागरूक नहीं होगा, तब तक प्रशासनिक बदलाव लाना कठिन है। यह आयोजन EWS सरलीकरण की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में नीति निर्धारण में इस वर्ग की आवाज को और अधिक मजबूती मिलेगी।
एक मंच पर दिखे संगठनों के प्रतिनिधि
गोष्ठी में सर्वसम्मति से मांग उठी कि जिस प्रकार सामान्य सीटों पर आरक्षण का लाभ मिलता है, उसी तर्ज पर पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में भी EWS वर्ग को आरक्षण का लाभ दिया जाए।
राजस्थान सरकार द्वारा दी गई आयु-छूट और अन्य रियायतों के प्रावधानों को केंद्र सरकार के समक्ष रखकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए दबाव बनाया जाएगा। EWS का मुद्दा समाज के हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा रहा।
ये रहे मौजूद
कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता यशवर्धन सिंह शेखावत, विप्र फाउंडेशन के जिला संयोजक उमाशंकर महमिया और जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा, वैश्य समाज से बजरंग अग्रवाल, कायमखानी समाज के प्रदेश संयोजक कर्नल शौकत अली खान तथा कायमखानी महासभा के उम्मेद खान, डीसीसी के पूर्व जिलाध्यक्ष खलील बुडाना, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया तथा राजेन्द्र शर्मा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2231479


