चिराना में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:जलदाय विभाग के खिलाफ मटके फोड़कर जताया विरोध, समाधान की मांग
चिराना में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:जलदाय विभाग के खिलाफ मटके फोड़कर जताया विरोध, समाधान की मांग
चिराना : चिराना ग्राम पंचायत में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिला-पुरुषों ने लाल गट्टे के पास स्थित जलदाय विभाग के पंप हाउस के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की।
ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों को बार-बार सूचित करने के बावजूद पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पंचायत प्रशासन और जलदाय विभाग को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण लंबे समय से पानी की कमी से जूझ रहे हैं।
महिलाओं ने बताया कि पानी के बिना घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्हें पीने के पानी के लिए गणगोरी कुएं से पानी लाना पड़ता है, और अधिक पानी की आवश्यकता होने पर महंगे पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं।
ग्रामीणों ने जलदाय विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि लाल गट्टे के पास स्थित विभाग के ट्यूबवेल से हजारों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है, जिससे एक गहरा गड्ढा बन गया है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। गांव में दो-तीन स्थानों पर पाइपलाइन भी टूटी हुई हैं, जिस पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस दौरान उपसरपंच मोहम्मद इकबाल शेख़, प्रदुम्न गौतम, सोनू नायक, पुष्पेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, सोनू सोनी, बलबीर बाकोलिया, मुस्ताक़ शेख़, दाऊद काजी सहित सैकड़ों महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231481


