ट्रक का ब्रेक फेल हुआ, बिजली पोल से टकराया:बाजोर बस स्टैंड के पास अफरा-तफरी, चालक की सूझबूझ से बचीं कई जानें
ट्रक का ब्रेक फेल हुआ, बिजली पोल से टकराया:बाजोर बस स्टैंड के पास अफरा-तफरी, चालक की सूझबूझ से बचीं कई जानें
सीकर : सीकर जिले के बाजोर बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। एक ट्रक के अचानक ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़कने लगा। इस दौरान ट्रक के पीछे कई वाहन चल रहे थे और दो महिलाएं भी पैदल जा रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक ने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय दिया। यदि ट्रक पीछे आ रहे वाहनों या पैदल चल रही महिलाओं से टकराता, तो एक बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। चालक ने खतरे को भांपते हुए ट्रक को बाजोर के राजकीय विद्यालय के पास स्थित बिजली के पोल की ओर मोड़ दिया।
ट्रक तेज़ी से पोल से जा टकराया, जिससे बिजली का पोल पूरी तरह टूट गया और ट्रक वहीं रुक गया। इस घटना से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की सूझबूझ की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि चालक सही समय पर फैसला नहीं लेता तो हाईवे पर बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान खतरे में पड़ जाती।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231481


