रींगस में एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष जाखड़ का स्वागत:कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर अभिनंदन किया, कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने आह्वान किया
रींगस में एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष जाखड़ का स्वागत:कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर अभिनंदन किया, कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने आह्वान किया
रींगस : रींगस कस्बे में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के आगमन पर रविवार शाम को भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह कस्बे के भैंरूजी मोड़ पर आयोजित किया गया। जाखड़ जयपुर से सीकर जाते समय भैंरूजी मोड़ स्थित बालाजी होटल के पास पहुंचे। यहां सतीश कुमावत, अनिल कुमावत और अमित कुमावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विनोद जाखड़ ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। स्वागत के बाद जाखड़ ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सीकर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अनिल, जीतू, जगदीश, सतीश, प्रगट जैसे युवा कार्यकर्ताओं समेत कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2231479


