हादसे में चचेरे-भाइयों की मौत, एक चिता पर अंतिम संस्कार:ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी थी, कांवट मार्ग पर हुआ था हादसा
हादसे में चचेरे-भाइयों की मौत, एक चिता पर अंतिम संस्कार:ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी थी, कांवट मार्ग पर हुआ था हादसा
खंडेला : खंडेला के रामपुरा गांव में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो चचेरे भाइयों का एक चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। हादसा शनिवार को कांवट मार्ग स्थित एक निजी कॉलेज के पास हुआ था। ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में रामपुरा निवासी सुरेश कुमार सैनी की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके चचेरे भाई जयकिशन सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जयकिशन सैनी को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया था। हालांकि, रास्ते में पलसाना के पास उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

जब दोनों चचेरे भाइयों की अर्थियां एक साथ घर से निकलीं तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। श्मशान घाट पर दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2231481


