झुंझुनूं में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से लूट का आरोप, नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने की चेन व नकदी ले जाने की शिकायत
झुंझुनूं में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से लूट का आरोप, नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने की चेन व नकदी ले जाने की शिकायत
झुंझुनूं : शहर के नागरपुरा मोहल्ले में शनिवार को दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि एक युवक छत के रास्ते घर में घुसा और महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर उसके गले से सोने की चेन व घर में रखी नकदी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मोहल्लेवासियों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कारूंडिया रोड स्थित नागरपुरा मोहल्ले में रहने वाली दीपाली शुक्ला शनिवार को अपने घर की छत पर बने कमरे में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक छत के रास्ते घर में प्रवेश कर गया। पीड़िता के अनुसार युवक ने उन्हें कोई नशीला पदार्थ सुंघाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं। आरोप है कि इसके बाद युवक उनके गले से सोने की चेन और घर में रखी नकदी लेकर फरार हो गया।
कुछ समय बाद जब महिला को होश आया तो उन्होंने नीचे आकर अपनी सास उषा को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी फैलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
मोहल्लेवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक युवक क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। लोगों ने शक के आधार पर एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने नशीला पदार्थ सुंघाए जाने की आशंका जताई है। हालांकि इसकी पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी।
कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द कार्रवाई की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19



Total views : 2231431


