आशूरा पर हजरत आसिफ इकबाल तस्कीनी पीर नौजवान कमेटी ने किया नियाज़-ए-हसन-हुसैन का आयोजन, राहगीरों को पिलाया शरबत
आशूरा पर हजरत आसिफ इकबाल तस्कीनी पीर नौजवान कमेटी ने किया नियाज़-ए-हसन-हुसैन का आयोजन, राहगीरों को पिलाया शरबत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मोहर्रम की 10वीं तारीख (आशूरा) के अवसर पर हजरत आसिफ इकबाल तस्कीनी पीर सिलसिला आलिया-ए-कादरिया नौजवान कमेटी की ओर से नई सड़क स्थित क्षेत्र में नियाज़-ए-हसन-हुसैन का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों एवं आमजन को ठंडा पेयजल और शरबत पिलाया गया तथा नियाज़ (प्रसाद) का वितरण किया गया।
आयोजकों ने बताया कि कर्बला की जंग में पैगंबर हज़रत मुहम्मद (सल्ल.) के नवासे, हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों ने भूखे-प्यासे शहादत दी थी। उनकी याद और ईसाले-सवाब की नीयत से लोगों को मीठा पानी या शरबत पिलाना एक नेक और सवाब (पुण्य) का काम है। इसे मुस्लिम समाज में नियाज़ (प्रसाद) के रूप में भी बांटा जाता है। इस्लाम में ज़रूरतमंदों को खाना खिलाना और प्यासों को पानी पिलाना हमेशा ही बहुत बड़ा सवाब (पुण्य) बताया गया है। यह आयोजन इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में ईसाल-ए-सवाब की नीयत से किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कर्बला की घटना त्याग, बलिदान, सत्य और इंसानियत की मिसाल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सेवा और परोपकार के ऐसे कार्य केवल परंपरा निभाने के लिए नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता और मानवता की भावना से किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में मोहम्मद अरशद, इरफान लोहार, शहजाद लोहार, मुस्लिम लोहार, मोहम्मद आमिर, अब्दुल लतीफ, आमिर मंडावरिया, जीशान, शरीफ सोलंकी, शेर मोहम्मद, आसिफ भाटी, नदीम खान सहित कमेटी के अनेक सदस्यों एवं पीर भाइयों ने सेवा कार्य में सहयोग किया तथा अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2229742

