राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान रविवार को, जिले के 3.24 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी खुराक
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान रविवार को, जिले के 3.24 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी खुराक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत रविवार, 28 जून 2026 को जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले के 1531 बूथों पर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। जिले में कुल 3 लाख 24 हजार 789 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि भारत में वर्ष 2014 में पोलियो का उन्मूलन हो चुका है और पिछले कई वर्षों से देश में पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक पिलाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, महिला अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के दौरान ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों, घुमंतू जातियों तथा अन्य वंचित वर्गों के बच्चों को भी विशेष रूप से पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी (आरसीएचओ) डॉ. शशांक चौधरी ने बताया कि रविवार को बनाए गए बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगे, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए।
उन्होंने बताया कि गाडिया लोहार, पत्थर कार्य करने वाले श्रमिक, गृह निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और ईंट-भट्ठों पर रहने वाले परिवारों के बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2229774


