सरदारशहर में किसान सभा का राज्य सम्मेलन को लेकर बैठक:तारानगर में तीन दिन तक चलेगा, 21 अगस्त को निकलेगी रैली
सरदारशहर में किसान सभा का राज्य सम्मेलन को लेकर बैठक:तारानगर में तीन दिन तक चलेगा, 21 अगस्त को निकलेगी रैली
सरदारशहर : अखिल भारतीय किसान सभा की सरदारशहर तहसील कमेटी की बैठक तहसील अध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में 29वें राजस्थान राज्य सम्मेलन की तैयारियों, संगठन विस्तार और किसानों के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। जिला मंत्री उमराव सिंह और जिला उपाध्यक्ष चिमनाराम पांडर पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।
तारानगर में आयोजित होगा सम्मेलन
राज्य महामंत्री छगनलाल चौधरी ने बताया-किसान सभा का 29वां राजस्थान राज्य सम्मेलन 21, 22 और 23 अगस्त को तारानगर में आयोजित होगा। इसमें प्रदेशभर से प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी।
21 अगस्त को निकलेगी विशाल रैली
जिला मंत्री उमराव सिंह ने कहा कि किसान सभा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को और तेज करेगी। किसानों को फसलों के उचित भाव, बीमा क्लेम का शीघ्र भुगतान, निर्बाध बिजली आपूर्ति और आवासीय पट्टों सहित विभिन्न मांगों को लेकर 21 अगस्त को विशाल रैली और आमसभा आयोजित की जाएगी।
जिला उपाध्यक्ष चिमनाराम पांडर ने बताया कि जिले को राज्य सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है, जो पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक तहसील में बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये रहे मौजूद
बैठक में तहसील मंत्री काशीराम सारण, कुमाराम जाखड़, हाजरी सारण, जगनाराम सारण, महेंद्र मेघवाल, नन्दूराम, बाबू खान, ज्ञानाराम सारण, मनीराम और संदीप भारतीय सहित सैकड़ों किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2229736

