[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दोस्त का व्हाट्सएप हैक कर 48 हजार रुपए ठगे:साइबर सेल ने पूरी राशि रिफंड कराई, लोगों से वेरिफिकेशन करने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दोस्त का व्हाट्सएप हैक कर 48 हजार रुपए ठगे:साइबर सेल ने पूरी राशि रिफंड कराई, लोगों से वेरिफिकेशन करने की अपील

दोस्त का व्हाट्सएप हैक कर 48 हजार रुपए ठगे:साइबर सेल ने पूरी राशि रिफंड कराई, लोगों से वेरिफिकेशन करने की अपील

चूरू : चूरू शहर में व्हाट्सएप हैकिंग के जरिए 48 हजार रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। वार्ड 29 निवासी एक युवक इस ठगी का शिकार हुआ। हालांकि, कोतवाली थाना की साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को उसकी पूरी राशि वापस मिल गई।

पुलिस के अनुसार ठगों ने युवक के एक दोस्त का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया था। हैकरों ने इस अकाउंट से युवक को संदेश भेजकर तत्काल पैसों की आवश्यकता बताई। दोस्त की परेशानी समझकर युवक ने बताए गए बैंक खाते में 48 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

बाद में, जब युवक ने अपने वास्तविक दोस्त से बात की, तो उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करवाई।मामले की गंभीरता को देखते हुए, कोतवाली थाना के साइबर सेल में कार्यरत सुनील कुमार ने तत्काल तकनीकी जांच शुरू की। उन्होंने संबंधित बैंक खाते को होल्ड करवाने की कार्रवाई की, जिससे ठगी की राशि खाते में सुरक्षित रोक ली गई।

इसके बाद नियमानुसार कोर्ट के आदेश प्राप्त होने पर बैंकिंग प्रक्रिया पूरी की गई और पीड़ित युवक के खाते में पूरे 48 हजार रुपए रिफंड करवा दिए गए। कोतवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी परिचित के नाम से रुपए मांगने का संदेश मिलने पर पहले फोन कर वेरिफिकेशन करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles