जिला कलेक्टर ने जिले की वार्षिक साख योजना पुस्तक का विमोचन किया
जिला कलेक्टर ने जिले की वार्षिक साख योजना पुस्तक का विमोचन किया
सीकर : जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में जिला परामर्श समिति,जिला स्तरीय समीक्षा समिति प्री पी एल पी बैठक का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लंबित आवेदनों का जल्दी निस्तारण करें। बैठक में जिले की 2026-27 की वार्षिक 16984.59 करोड़ प्राथमिकता क्षेत्र के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निर्देश दिए।
अग्रणी जिला प्रबन्धक नंदलाल ने बताया कि 2025-26 में वार्षिक साख योजना में जिले में 14236.08 करोड़ 102.86 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन लाल स्वामी ने ग्राम सेवा शिविर, शहरी सेवा शिविर में बैंक प्रतिनिधि पीएम स्वनिधि तथा सुरक्षा बीमा योजनाओं की प्रार्थना पत्रों का निपटान करें ।
नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक एम एल मीणा ने खण्ड वार बैंकर्स समिति में शत प्रतिशत शाखा प्रबंधकों की दर्ज करने को कहा। भारतीय रिज़र्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक अक्षय गुंबर ने बैंकों में बकाया री-केवाईसी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में विमल शर्मा सहायक महाप्रबंधक पीएनबी, राजेश बारठ क्षेत्रीय प्रबंधक, राजस्थान ग्रामीण बैंक, मनोज कुमार सोनी क्षेत्रीय प्रबंधक नीमकाथाना, सुनील कुमार शर्मा मुख्य प्रबंधक एसबीआई, विकास सिहाग सहायक महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अक्षय गुंबर सहायक महाप्रबंधक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, नन्दलाल अग्रणी जिला प्रबन्धक, ललित लाखीवाल निर्देशक आरसेटी, राजेन्द्र चौधरी सहायक निदेशक महिला अधिकारिता व बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2227122

