कुमावत मारपीट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन और आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, जयपुर और मऊ से दबोचे गए आरोपी, अब तक छह गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में तोरणद्वार स्थित एक गेस्ट हाउस में कमरा लगाने को लेकर 26 मई को हुए मारपीट प्रकरण में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। खाटूश्यामजी कोतवाली पुलिस ने मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में राकेश जांगिड़, अक्षय कुमार शर्मा तथा विरेंद्र शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने राकेश जांगिड़ को लखनऊ से, अक्षय कुमार शर्मा को जयपुर से तथा विरेंद्र शर्मा को मऊ से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन में मामले के खुलासे के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग एवं पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस के अनुसार इस मामले में मुख्य आरोपी ललित उर्फ रूद्र शर्मा, राजपाल सिंह, धीरज जांगिड़ तथा आरोपियों को आश्रय देने के आरोपी सुभाष बिदावत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गौरतलब है कि करण कुमावत के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर क्षेत्र में लगातार विरोध-प्रदर्शन हुए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने दिए गए थे तथा थानाधिकारी को हटाने की मांग भी उठी थी।
पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले के विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2227204

