सीकर में मुस्लिम फोरम के प्रतिनिधि कलेक्टर से मिले
मुस्लिम समाज की धार्मिक संपत्तियों को निशाना बनाने का विरोध
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में मुस्लिम फोरम ने प्रदेश में धार्मिक संपत्तियों को निशाना बनाए जाने के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया है। विभिन्न मांगों को लेकर मुस्लिम फोरम सीकर के पदाधिकारियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में राज्य में बिना किसी ठोस कारण के मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों पर की जा रही कार्रवाई को पूरी तरह से असंवैधानिक और अवैध बताते हुए इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है।
मुस्लिम फोरम के कन्वीनर इंजीनियर खुर्शीद हुसैन ने बताया कि पिछले कुछ समय से राजस्थान के विभिन्न इलाकों में गैर-कानूनी तरीके से समाज की इबादतगाहों को निशाना बनाया जा रहा है। बिना किसी उचित कारण और कानूनी प्रक्रिया का पालन किए मुस्लिम समाज के विधिक (कानूनी) अधिकारों को कुचला जा रहा है, जो भारतीय संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। मुस्लिम फोरम के प्रतिनिधियों ने हाल ही में जयपुर की नूरानी मस्जिद और प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों (बॉर्डर एरिया) में प्रशासन द्वारा की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई का विशेष रूप से हवाला देते हुए इस पूरी कार्रवाई को पूरी तरह गैर-कानूनी और एकतरफा करार दिया। फोरम ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य में मुस्लिम समाज की धार्मिक संपत्तियों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया जाए और अवैध रूप से चलाई जा रही इस मुहिम पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में मुस्लिम फोरम के कन्वीनर इंजीनियर खुर्शीद हुसैन के साथ अमीरूद्दीन तगाला, एडवोकेट नसीर हुसैन, सलीमुद्दीन कच्छावा, निजामुद्दीन जाटू, कासम खिलजी, आमीन रंगरेज़ और मुस्तफा शेख सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2227208

