चूरू में शिक्षकों का फूटा आक्रोश:चेतावनी रैली निकालकर किया प्रदर्शन, आर-पार के संघर्ष की चेतावनी
चूरू में शिक्षकों का फूटा आक्रोश:चेतावनी रैली निकालकर किया प्रदर्शन, आर-पार के संघर्ष की चेतावनी
चूरू : चूरू में राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार को एक चेतावनी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में शिक्षकों ने सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और आर-पार के संघर्ष की चेतावनी दी। रैली में भाग लेने के लिए जिले के विभिन्न ब्लॉकों से शिक्षक सुबह से ही झंडे-बैनर और तख्तियां लेकर शिक्षक भवन में एकत्रित होने लगे थे। रैली से पहले शिक्षक भवन में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के नेताओं ने अपने विचार रखे।
‘प्रताड़ित करने वाली नीतियां अब बर्दाश्त नहीं होगी’
सभा को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया ने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टेट और पे प्रोटेक्शन जैसे मुद्दों पर शिक्षकों को प्रताड़ित करने वाली दमनकारी नीतियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पोटलिया ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रदेश के लाखों शिक्षकों की न्यायसंगत मांगें नहीं मानी गईं, तो शिक्षक अपने आंदोलन में अभिभावकों और विद्यार्थियों को भी शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को तहस-नहस करने की नीति का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
‘हजारों शिक्षक सड़कों पर उतरने को मजबूर’
कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सीगड़ और जिला मंत्री वेदपाल मलिक ने कहा कि संवेदनहीन सरकार के कारण आज हजारों शिक्षक सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। यह दर्शाता है कि सरकार शिक्षकों के इस गुस्से को ज्यादा समय तक दबा नहीं सकती।
संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष भंवरलाल कस्वां, प्रदेश संयुक्त मंत्री शुभकरण नैण, प्रदेश संगठन मंत्री रतन सिंह पूनिया, प्रदेश प्रतिनिधि गौरीशंकर सिहाग, रणवीर सहारण, चैथमल चीनिया, महेंद्र सिंह पूनिया, लिखमाराम, निहाल सिंह स्वामी और लूणाराम खारड़िया ने भी सभा को संबोधित किया। सभा के बाद शिक्षक भवन से रैली रवाना हुई। शिक्षकों ने जिला कलेक्ट्रेट स्थित आपणी योजना में विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया था। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2227072


