शाहरुख़ अली बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ झुंझुनूं के संयुक्त सचिव
शाहरुख़ अली बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ झुंझुनूं के संयुक्त सचिव
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़़ : जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ झुंझुनूं की प्रथम कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजस्थान कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं जिला अध्यक्ष उस्मान खान पठान की उपस्थिति में संगठन विस्तार के तहत शाहरुख़ अली को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार एवं जिला अध्यक्ष उस्मान खान पठान ने शाहरुख़ अली को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त संयुक्त सचिव शाहरुख़ अली ने पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, जनसेवा और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2227113

