[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में दो पिकअप से 50 क्विंटल हरी लकड़ी जब्त:खेजड़ी की लकड़ी हरियाणा ले जाते समय वन विभाग ने की कार्रवाई, नाकाबंदी कर पकड़ा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में दो पिकअप से 50 क्विंटल हरी लकड़ी जब्त:खेजड़ी की लकड़ी हरियाणा ले जाते समय वन विभाग ने की कार्रवाई, नाकाबंदी कर पकड़ा

सादुलपुर में दो पिकअप से 50 क्विंटल हरी लकड़ी जब्त:खेजड़ी की लकड़ी हरियाणा ले जाते समय वन विभाग ने की कार्रवाई, नाकाबंदी कर पकड़ा

सादुलपुर : सादुलपुर में वन विभाग ने दो पिकअप वाहनों से करीब 50 क्विंटल हरी खेजड़ी की लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई नेशनल हाईवे-52 पर नाकाबंदी के दौरान की गई। विभाग के अनुसार, यह लकड़ी राजस्थान से हरियाणा ले जाई जा रही थी। रेंजर शंकर लाल ने बताया – वन संपदा की अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात एनएच-52 पर विशेष निगरानी रखी गई। संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए नाकाबंदी की गई, जिसमें इन दो पिकअप वाहनों को रोका गया। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में बड़ी मात्रा में हरी लकड़ियां भरी मिलीं। वाहन चालकों के पास परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और वैध अनुमति नहीं थी, जिसके बाद वन विभाग ने वाहनों सहित लकड़ी को जब्त कर लिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में राज्य वृक्ष खेजड़ी की तस्करी का कारोबार लगातार जारी है।

Related Articles