[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

55 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5 लाख की हेरोइन शहर में सप्लाई से पहले कोतवाली पुलिस ने पकड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

55 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5 लाख की हेरोइन शहर में सप्लाई से पहले कोतवाली पुलिस ने पकड़ी

55 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5 लाख की हेरोइन शहर में सप्लाई से पहले कोतवाली पुलिस ने पकड़ी

चूरू : चूरू में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई शहर में हेरोइन की सप्लाई से पहले तारानगर रोड स्थित कोसी धोरा के पास की।

कोतवाली थाना के एसआई किशनाराम बिश्नोई ने बताया कि एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन नकेल’ चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कोसी धोरा के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को रोका और उनकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वार्ड 59, ईदगाह कॉलोनी निवासी तनवीर (24) के कब्जे से 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं, वार्ड संख्या 10, चमन बास निवासी मन्नान (24) पुत्र अब्बास काजी के पास से 33 ग्राम हेरोइन मिली। कुल 55 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

इस कार्रवाई में कांस्टेबल सुनील धायल और नवीन कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को हेरोइन की यह खेप कहां से मिली थी और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Articles