सरदारशहर के वार्ड 10 के लोगों ने नहीं मिला राशन:डीलर पर लगाए आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
सरदारशहर के वार्ड 10 के लोगों ने नहीं मिला राशन:डीलर पर लगाए आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
सरदारशहर : सरदारशहर के वार्ड नंबर 10 के निवासियों को अप्रैल, मई और जून महीने का पूरा राशन नहीं मिला है। उन्होंने उपखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। वार्ड वासियों ने राशन डीलर बुधाराम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जब वे राशन डीलर बुधाराम के पास जाते हैं, तो डीलर उन्हें दूसरे राशन डीलरों से राशन लेने के लिए कहता है। डीलर का कहना है कि उसके पास आगे से पूरा राशन नहीं आया है और जितना आया था, वो वितरित कर दिया गया है।
वार्डवासियों ने बताया- वे पिछले 15-20 सालों से इसी राशन डीलर से राशन ले रहे हैं। अब डीलर ये भी कह रहा है कि उनके राशन कार्ड उसकी मशीन से हटाकर दूसरी मशीन में जोड़ दिए गए हैं, जिसके कारण आधे से अधिक वार्डवासी राशन लेने से वंचित रह गए हैं।
एसडीएम की अनुपस्थिति में, वार्डवासियों ने खाद्य विभाग के अधिकारी ईआई संजीव गढ़वाल को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अधिकारी से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर विष्णु कुमार, पवन कुमार, रमेश कुमार, श्यामसुंदर, गजेंद्र सिंह, बाबूलाल माली, गणेश, हेमंत, बनवारीलाल, अविनाश, नरेंद्र माली, निर्मल, पवन कुमार, यस चौहान, राजू, मनोज, विक्रम, संजय, सुनील, दीनदयाल, सम्पतमल, मुन्नालाल और राकेश सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2227072


