[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्जला एकादशी पर श्री सनातन धर्म समिति ने राहगीरों को पिलाया शरबत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निर्जला एकादशी पर श्री सनातन धर्म समिति ने राहगीरों को पिलाया शरबत

निर्जला एकादशी पर श्री सनातन धर्म समिति ने राहगीरों को पिलाया शरबत

खेतड़ी नगर : पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री सनातन धर्म समिति खेतड़ी नगर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शरबत वितरण सेवा का आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित इस धार्मिक एवं जनसेवा कार्यक्रम में समिति के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों एवं आमजन को शीतल शरबत पिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य को लोगों ने सराहा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि निर्जला एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है और इस अवसर पर जल एवं शरबत सेवा करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य मानव सेवा के साथ-साथ समाज में परोपकार और सद्भावना की भावना को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना, महामंत्री अभिषेक पारीक, उपाध्यक्ष राजेश ढाढ़ेल, ललित मोहन, मंदिर मंत्री विमल शर्मा, प्रसार मंत्री रमेश पांडे, समाजसेवी धर्मपाल कुमावत, राधाकृष्ण जांगिड़, निर्माण मंत्री विजय सैनी मेट, राजकुमार टेलर, उत्तम सोलंकी, नरेश मीणा, प्रेम मीणा, दीपक अग्रवाल, श्याम सिंह चौहान, विकास शर्मा, श्रवण, सेन प्रभु दयाल, रेखा सैनी, विनीता सक्सेना, श्रेयांशी अग्रवाल, मोनिका शाह, इंदु शर्मा, निशा माथुर, विवेक सक्सेना, रीना अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, मीना अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, संगीता, विमलेश तथा संजय जिंदड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में समिति पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं धार्मिक सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles