बंदूक की नोक पर हुईं लूट पीड़ित परिवार से मिले सांसद ओला, बोले- हरसंभव मदद करेंगे
बंदूक की नोक पर हुईं लूट पीड़ित परिवार से मिले सांसद ओला, बोले- हरसंभव मदद करेंगे
झुंझुनूं : शहर के पीपल चौक में बंदूक की नोक पर हुई लूट की वारदात के बाद बुधवार को सांसद बृजेंद्र सिंह ओला पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार से घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
बताया गया कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की और जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है।
पीड़ित परिवार ने सांसद को पूरी घटना से अवगत कराया। सांसद ने सब्बीर सैय्यद व उनके परिवार को ढांढस बंधाते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और वारदात का खुलासा करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे। इस दौरान सुमेर सिंह महला, सुनील जानू, महेंद्र झाझड़िया, विद्याधर ज्यानी, पार्षद जुबेर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2225349


