[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“छात्रों की गूंज” कार्यक्रम 25 जून को, शिक्षा न्याय संवाद अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी करेगी आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

“छात्रों की गूंज” कार्यक्रम 25 जून को, शिक्षा न्याय संवाद अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी करेगी आयोजन

“छात्रों की गूंज” कार्यक्रम 25 जून को, शिक्षा न्याय संवाद अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी करेगी आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए “शिक्षा न्याय संवाद अभियान” के तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 25 जून को झुंझुनूं में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे अंबेडकर भवन, झुंझुनूं में आयोजित होगा। मंडावा विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रीटा चौधरी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य रोजगार, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं सहित छात्र-युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद करना और विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती से उठाना है।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, युवा साथियों, शिक्षाविदों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से शामिल होकर अपने विचार एवं सुझाव साझा करने का आह्वान किया गया है।

Related Articles