[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया की बैठक रतननगर में आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया की बैठक रतननगर में आयोजित

नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया की बैठक रतननगर में आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

रतननगर : नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया की बैठक रतननगर स्थित पोकरमल प्रजापत गेस्ट हाउस में सुभाष प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ओबीसी वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल तंवर, जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, संरक्षक राधेश्याम स्वामी, कोषाध्यक्ष हरिकिशन जांगिड़, उपाध्यक्ष चानणमल सैनी सहित पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

इस दौरान 25 जून को ओबीसी के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की 96वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली विचार गोष्ठी की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में 24 जून की शाम प्रत्येक घर में पांच-पांच दीपक जलाकर वीपी सिंह के योगदान को याद करने तथा 25 जून सुबह 10 बजे टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी का आह्वान किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि ओबीसी वर्ग के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और प्रचार-प्रसार को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक का संचालन जिला महासचिव चंद्रमोहन सैनी ने किया। इस अवसर पर अशोक यादव, महेश सैनी, बनवारी लाल प्रजापत, केसर देव प्रजापत, मंगतूराम प्रजापत, विनोद सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles