पूर्व विधायक महर्षि ने ग्रामीण सेवा शिविरों का किया निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति जानी
पूर्व विधायक महर्षि ने ग्रामीण सेवा शिविरों का किया निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति जानी
रतनगढ़ : राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने बुधवार को ग्राम पंचायत नौसरिया, गोलसर एवं रणधीसर में पहुंचकर शिविरों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जानी।
महर्षि ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा शिविरों से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिल रही हैं और उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण, सीमाज्ञान व अन्य प्रकरणों का निस्तारण, सामाजिक न्याय विभाग द्वारा पेंशन संबंधी कार्य, जलदाय विभाग द्वारा पेयजल समस्याओं का समाधान, विद्युत विभाग द्वारा शिकायतों का निस्तारण, चिकित्सा विभाग द्वारा जांच व परामर्श तथा कृषि विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान कई प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया और ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ लिया। अवसर पर विकास अधिकारी जगदीश व्यास, तहसीलदार हरदीप सिंह, नायब तहसीलदार किशनाराम पूनिया, दिलीप सोनी, भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2225350


