[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विनय कुमार सोनी को मिली पीएचडी की उपाधि, अब नाम के साथ जुड़ा ‘डॉ.’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विनय कुमार सोनी को मिली पीएचडी की उपाधि, अब नाम के साथ जुड़ा ‘डॉ.’

विनय कुमार सोनी को मिली पीएचडी की उपाधि, अब नाम के साथ जुड़ा ‘डॉ.’

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय निवासी वरिष्ठ फोटोग्राफर जसकरण सोनी के पौत्र विनय कुमार सोनी को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा वनस्पति शास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। अब वे अपने नाम से पहले डॉ. विनय कुमार सोनी लिख सकेंगे।

डॉ. विनय कुमार सोनी ने प्रो. (डॉ.) जे.बी. खान, प्राचार्य सेठ आर.एन. रूइया राजकीय महाविद्यालय के निर्देशन में “स्टडी ऑफ एक्वाटिक फ्लोरल डाइवर्सिटी इन सेलेक्टेड वाटर बॉडीज ऑफ चूरू डिस्ट्रिक्ट : ए पार्ट ऑफ ग्रेट इंडियन थार डेजर्ट” विषय पर शोध कार्य पूरा किया।

शोध में चूरू जिले के चयनित जलाशयों में पाई जाने वाली जलीय वनस्पतियों की विविधता, उनके पारिस्थितिक महत्व और थार मरुस्थल क्षेत्र के जलीय पारितंत्र में उनकी भूमिका का अध्ययन किया गया।

शोध के दौरान डॉ. सोनी ने विभिन्न जलाशयों का भ्रमण कर जलीय वनस्पतियों का संग्रहण, पहचान और वैज्ञानिक विश्लेषण किया। यह शोध मरुस्थलीय क्षेत्रों की जैव विविधता और जल संसाधनों के संरक्षण के लिए उपयोगी माना जा रहा है।

डॉ. विनय कुमार सोनी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय दादा-दादी के आशीर्वाद, माता-पिता की प्रेरणा, परिवार और मित्रों के सहयोग को दिया। वर्तमान में वे पीएमश्री बागला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चूरू में व्याख्याता पद पर कार्यरत हैं।

डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर शिक्षाविदों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने डॉ. विनय कुमार सोनी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles