[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण-शहरी सेवा शिविरों में गुणवत्ता पर जोर, कलक्टर सुराणा ने अधिकारियों को दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामीण-शहरी सेवा शिविरों में गुणवत्ता पर जोर, कलक्टर सुराणा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

ग्रामीण-शहरी सेवा शिविरों में गुणवत्ता पर जोर, कलक्टर सुराणा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के बेहतर संचालन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। शुक्रवार को डीओआईटी वीसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलनी चाहिए।

कलक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिविर में हेल्प डेस्क स्थापित की जाए, प्राप्त परिवादों का रिकॉर्ड रखा जाए और उनके निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने एसडीएम को शिविरों का निरीक्षण करने तथा सीमाज्ञान, खाता विभाजन, पत्थरगढ़ी सहित राजस्व प्रकरणों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास योजना, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के प्रस्ताव लेकर जियो टैगिंग करवाई जाए। साथ ही राजीविका समूहों के गठन और जल संरक्षण कार्यों को भी गति दी जाए।

बैठक में कृषि, चिकित्सा, नगर निकाय, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। कलक्टर ने मानसून को देखते हुए नाला सफाई, बिजली व्यवस्था, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी-कर्मचारी फील्ड में सक्रिय रहकर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ भागचंद खारिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles