[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ननिहाल आये युवक के गला काटने का मामला आपरेशन के बाद घायल की हालत में आया सुधार घायल का ईलाज ‌ कर रहे –  डॉक्टर पुकारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ननिहाल आये युवक के गला काटने का मामला आपरेशन के बाद घायल की हालत में आया सुधार घायल का ईलाज ‌ कर रहे –  डॉक्टर पुकारा

ननिहाल आये युवक के गला काटने का मामला आपरेशन के बाद घायल की हालत में आया सुधार घायल का ईलाज ‌ कर रहे -  डॉक्टर पुकारा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजकीय डीबी अस्पताल में खुद के द्वारा गला काटकर घायल होकर आये 35 वर्षीय युवक की हालत में अब काफी सुधार हैं। युवक अस्पताल के एमआईसीयू वार्ड में भर्ती हैं जिसकी हालत में अब धीरे धीरे सुधार हो रहा हैं। एमआईसीयू वार्ड में भर्ती घायल अपने परिजनों को अब पहले से बेहतर होने के इशारे कर रहा हैं।

35 वर्षीय युवक का आपरेशन करने वाले मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल व सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. एमएम पुकार ने वार्ड में जाकर घायल की हालात जानी। जिसमें सामने आया कि अब घायल प्रकाश नायक की हालत में पहले सुधार हैं। घायल प्रकाश अब आंखों के इशारों से हालत में सुधार की बात कह रहा हैं। डॉ. पुकार ने बताया कि शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को हालत में काफी सुधार हैं। उन्होंने बताया कि घायल प्रकाश को वेंटीलेटर का केवल स्पोर्ट हैं। पूरी तरह से वह वेंटीलेटर पर नहीं हैं। संभवतया रविवार को वेंटीलेटर हटा लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रकाश को नली के द्वारा दूध, पानी, नारियल पानी, दाल का पानी शुरू किया गया हैं।

प्रारम्भिक तौर सभी तरल पदार्थो की मात्रा सीमित रखी गयी हैं। वेंटीलेटर से हटने के बाद डाइट में बढ़ोतरी की जायेगी। गौरतलब है कि कल्याणपुरा नवलगढ़ निवासी प्रकाश नायक ने ननिहाल आकर धारदार चाकू से अपना गला काट लिया था। जिसको परिजन पहले रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे चूरू के डीबी अस्पताल रैफर किया गया। डीबी अस्पताली के इमरजेंसी वार्ड में गंभीर हालत में प्राथमिक ईलाज के बाद रैफर करने की तैयारी थी।

मगर उस समय डॉ. पुकार रोगी के लिए एक फरिशता बनकर आये। जिसने तुरन्त उसका आपरेशन कर उसे नया जीवनदान दिया हैं। डॉ. पुकार के द्वारा डीबी अस्पताल में पहले भी कई रोगियों को इमरजेंसी आपरेशन कर उनको नया जीवनदान दिया गया था। यह नहीं है कि डॉ. पुकार केवल प्रिंसिपल की पोस्ट पर रहकर ही बेहतर कार्य करते है बल्कि वह एक सामान्य डॉक्टर के रूप में भी डीबी अस्पताल के रोगियों के लिए हर समय उपलबध रहने वाले इंसान हैं।

Related Articles