पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, झुंझुनूं के 2.19 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 43.90 करोड़ रुपये
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी, झुंझुनूं के 2.19 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 43.90 करोड़ रुपये
झुंझुनूं : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) में आयोजित पीएम किसान उत्सव कार्यक्रम के दौरान योजना की 23वीं किश्त जारी की। इस अवसर पर देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की राशि सीधे हस्तांतरित की गई।
केंद्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया गया, जिसे जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में देखा गया। झुंझुनूं जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ, जिसमें झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक संदीप शर्मा, अजय चाहर तथा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक संदीप शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले के लगभग 2.19 लाख से अधिक किसानों के खातों में 23वीं किश्त के रूप में 43.90 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम संबंधित पंचायत समितियों के डीओआईटी वीसी कक्षों में आयोजित किए गए, जबकि ग्राम पंचायत स्तर पर भी किसानों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2221802


