गोठड़ा पंचायत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
गोठड़ा पंचायत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
खेतड़ी नगर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोठड़ा में एक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गोठड़ा पंचायत कर्मचारियों व ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस दौरान स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए गए। वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह तनाव से मुक्ति दिलाने में भी सहायक है। योग आज के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहने का एक सरल और प्रभावी माध्यम है।
सरपंच प्रतिनिधि हरीराम गुर्जर ने बताया कि योग मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। योग के माध्यम से शरीर की बीमारियों को दूर किया जा सकता है और मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। अस्पताल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और योग के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था। इस अवसर पर एस. के जिंदड़, मनोज गुर्जर, रा. पी जिंदड़, अनिल, बबीता, विजय फगना, विक्रम, सुनील, सचिन, योगा कोच बनवारी लाल सैनी, मूलचंद, राजकुमार, पटवारी वीरेंद्र सिंह, विजेंद्र, पंच निरंजनलाल, पुरषोतम और श्रवण सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2220890


