सादुलपुर के पास ट्रक में आग, पाइप हड़पने का आरोप:चालक पर माल गायब करने का शक, पुलिस से जांच की मांग
सादुलपुर के पास ट्रक में आग, पाइप हड़पने का आरोप:चालक पर माल गायब करने का शक, पुलिस से जांच की मांग
सादुलपुर : सादुलपुर क्षेत्र के पास एक ट्रक में आग लग गई। ट्रांसपोर्ट कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने ट्रक चालक पर लाखों रुपये के पाइप हड़पने और घटना को आगजनी का रूप देने का आरोप लगाया। मामले में राजगढ़ थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की गई है।
परिवादी कुलदीप कुम्हार, निवासी सिद्धमुख, ने बताया- वे वडोदरा (गुजरात) स्थित सपना रोड कैरियर्स में ब्रांच मैनेजर हैं। उनके अनुसार, 16 जून 2026 को पादरा-जंबूसर रोड स्थित मासर गांव की एक कंपनी से मिनरलेंस पाइप ट्रक नंबर RJ-27 GB-9768 में लोड कर पटियाला (पंजाब) के लिए रवाना किए गए थे।

ट्रक चालक धर्मसिंह पुत्र बलवीर जाट, निवासी नाणी-चनाणी (राजगढ़, चूरू), इस वाहन को चला रहा था।
परिवादी के अनुसार, 21 जून की सुबह लगभग 6 बजे चालक ने फोन पर ट्रक में आग लगने और माल जलने की सूचना दी। सूचना मिलने पर कुलदीप कुम्हार मौके पर गांव सबा धोती के पास काछारण बस स्टैंड पहुंचे, जहां ट्रक जलता हुआ मिला।
जांच में माल गायब मिलने का आरोप
मौके पर जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक में केवल एक-दो पाइप और कुछ कटिंग नलियां ही जली हुई थीं, जबकि बाकी माल गायब था। इससे संदेह गहराता है कि लगभग 13 लाख 32 हजार 502 रुपये कीमत के पाइप को कथित रूप से खुर्द-बुर्द कर घटना को आगजनी का रूप दिया गया।
पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग
शिकायतकर्ता ने राजगढ़ थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और हड़पे गए माल की वसूली सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2220882


