जाजोद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
विद्यालय में कर्मचारियों और ग्रामीणों ने लिया भाग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : जाजोद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कर्मचारियों, ग्रामीणजनों, SDMC सदस्यों और स्काउट्स ने सामूहिक रूप से योग किया।
विद्यालय स्काउट प्रभारी विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि शारीरिक शिक्षक जयराम चौधरी और स्काउट कृष्ण कुमार कुमावत ने विभिन्न प्राणायामों और आसनों का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया ने योग को दैनिक जीवनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर धूड़ाराम महला ने सभी प्रतिभागियों को नींबू पानी पिलाया।
इस दौरान ख्यालीराम लाटा, रघुनाथ महला, डॉक्टर देवेंद्र लाटा, हंसा जांगिड़, सीमा शर्मा, अनीता, गणपत राम स्वामी, फूलचंद कुड़ी, जितेंद्र कुमार, मुरारी लाल जाट, गजानंद जाट, रामनिवास दूधवाल, सांवर मल रोहलानियां, महेंद्र मलिंडा, मोहन सिंह देवन्दा, सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य स्काउट्स और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2221442


