[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ बाईपास पर राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी, मुस्लिम इंतजामिया औकाफ कमेटी की पहल सराही गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ बाईपास पर राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी, मुस्लिम इंतजामिया औकाफ कमेटी की पहल सराही गई

बिसाऊ बाईपास पर राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी, मुस्लिम इंतजामिया औकाफ कमेटी की पहल सराही गई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुस्लिम इंतजामिया औकाफ कमेटी की ओर से बिसाऊ बाईपास पर राहगीरों के लिए ठंडे पेयजल एवं शीतल पेय की व्यवस्था की गई। हाजी पीर निसार अहमद कलंदरी के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य को लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान कमेटी से जुड़े युवाओं ने सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, बस यात्रियों एवं आमजन को ठंडा पानी और पेप्सी वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच इस सेवा कार्य से यात्रियों को काफी राहत मिली।

बाईपास पर मौजूद लोगों ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य और सराहनीय कार्य है। उन्होंने कमेटी की इस पहल को इंसानियत, सेवा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर निसार खां पीर साहब, अकबर खां पार्षद, असलम खान प्रोपर्टी डीलर, अयूब खान, आरिफ खान, शमशेर भालू खां, सद्दाम खान ठेकेदार, एडवोकेट मुबारिक चोपदार, इशाक सैय्यद, इमरान खान ई-मित्र, इदरीश खान, अरफात खत्री, खालीक कुरैशी, जाफर खान, मुंशी खां, आसिफ खान, अहसाब खान, शाहीद खान, मोहम्मद भानजा, शाहरुख खान, गुलाम हुसैन सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी जनहित और मानव सेवा से जुड़े ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Related Articles