[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद पुलिस थाने से 100 मीटर दूर मकान में चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जाजोद पुलिस थाने से 100 मीटर दूर मकान में चोरी

दिनदहाड़े जेवरात-नकदी पर हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी, लोगों में आक्रोश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : जाजोद पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई चोरी की वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर जेवराती आभूषण और लाखों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। पीड़िता ने बताया की वह अपने पीहर रेनवाल गई हुई थी। घर पर उसकी सास अकेली थीं। दोपहर में सास किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकली थीं। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए।

कुछ समय बाद जब सास वापस लौटीं, तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे और सभी कमरों के ताले टूटे पड़े थे। घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली मिली। सास ने तुरंत जाजोद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जाजोद थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष को जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

पीहर से लौटने के बाद महिला ने जाजोद थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात और लाखों रुपए की नकदी चोरी कर ले गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच एएसआई गिरधारी लाल कर रहे हैं।

पुलिस थाने से इतनी नजदीक चोरी होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े थाना क्षेत्र में ही चोरी होना पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करता है। पुलिस तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles