[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा ने लगाया योग शिविर, कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा ने लगाया योग शिविर, कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा ने लगाया योग शिविर, कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

झुंझुनूं : 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिन भाजपा जिला इकाई ने झुंझुनूं चूना चौक के रामलीला पार्क में योग शिविर का आयोजन कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शिविर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या ने भाग लिया। शिविर में योगाचार्य कपिल शर्मा कासिमपुरा एवं योग गुरु मनोज सैनी ने अनेक प्रकार के योगाभ्यास करवाए, जिसमें सात्विक योग, हठ योग, राज योग और प्राणायाम के विशेष सत्र रखे गए। योग दिवस की तैयारियों के तहत कार्यकर्ताओं को नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प भी दिलाया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य है कि राज्य भर में 1500 योग कार्यक्रम आयोजित कर योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया जाए और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जाए। इस दौरान पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वंभर पुनिया, योग दिवस अभियान जिला संयोजक राकेश शर्मा बगड़ व शहर मण्डल अध्यक्ष एवं स्वच्छता प्रभारी कमल कांत शर्मा ने भी योग पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, अजय चाहर, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, जिला सोशल मीडिया संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ला, जिला आईटी संयोजक सौरभ सोनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश सहल, शहर मण्डल महामंत्री ताराचंद सैनी, विजेन्द्र हटवाल, उपाध्यक्ष महेन्द्र सोनी, जगदीश गोस्वामी, चंद्र प्रकाश जोशी, रामनिवास सैनी, विकास पुरोहित, जिला मंत्री महेन्द्र सोनी मणि विहार, अनिल जोशी, विनोद जांगिड़, अमित पांडेय, मनोज व्यास, उमाशंकर महमिया, शिवचरण पुरोहित, वरिष्ठ कार्यकर्ता ख्यालीराम कुमावत, शुभकरण चोपदार, अशोक सुल्तानिया, पार्षद विजय कुमार सैनी, संदीप चांवरिया, नरेन्द्र शर्मा, पवन शर्मा टाइपिस्ट, द्वारका प्रसाद सैनी, खलील सिलावट, संतकुमार सैनी, हरिकिशन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles