पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, चूरू के 2.52 लाख किसानों को मिला लाभ
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, चूरू के 2.52 लाख किसानों को मिला लाभ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त शनिवार को जारी की गई। इस अवसर पर डीओआईटी वीसी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बताया गया कि जिले के करीब 2.52 लाख किसानों के खातों में 50 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि किस्त के रूप में हस्तांतरित की गई। वहीं देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जारी की गई।
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और आधुनिक व प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संबोधन का प्रसारण किया गया। अधिकारियों ने किसानों को डिजिटल कृषि मिशन, फसल बीमा योजना एवं प्राकृतिक खेती सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम धीरज झाझड़िया, कृषि अधिकारी, सहकारी बैंक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2219100

