गोवंश को बचाने के प्रयास में पलटा ट्रेलर:1 की मौत, रतनगढ़-सुजानगढ़ मार्ग पर हुआ हादसा
गोवंश को बचाने के प्रयास में पलटा ट्रेलर:1 की मौत, रतनगढ़-सुजानगढ़ मार्ग पर हुआ हादसा
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में रतनगढ़-सुजानगढ़ मार्ग पर गोवंश को बचाने के प्रयास में एक हादसा हो गया। यहां एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार सुजानगढ़ निवासी ड्राइवर ईश्वरराम और भामरा निवासी विक्रम सिंह ट्रेलर में लोहा भरकर बिसाऊ से सुजानगढ़ की ओर जा रहे थे। लोहा से निकलते समय अचानक एक गोवंश ट्रेलर के सामने आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने ट्रेलर पर से नियंत्रण खो दिया।
ड्राइवर गंभीर घायल, इलाज जारी अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। हादसे में विक्रम सिंह और ईश्वरराम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत रतनगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विक्रम सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल ईश्वरराम का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक विक्रम सिंह के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217665


