ईयारा में डिग्गी में डूबने से महिला की मौत:पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का किया केस
ईयारा में डिग्गी में डूबने से महिला की मौत:पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का किया केस
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : उपखंड क्षेत्र के ईयारा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव गांव स्थित एक डिग्गी से बरामद होने के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डिग्गी में महिला के होने की सूचना मिलने पर सांडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पानी अधिक होने के कारण शव की तलाश में प्रारंभिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से डिग्गी का पानी निकालने की व्यवस्था की गई और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव, नायब तहसीलदार राजू देवी तथा सांडवा थानाधिकारी चौथमल वर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।
थानाधिकारी चौथमल वर्मा ने बताया कि मृतका के भाई बाबूलाल की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217709


