टीबी नोटिफिकेशन और नॉट टेस्ट करना अनिवार्य : डॉ. इंद्रजीत सिंह
टीबी नोटिफिकेशन और नॉट टेस्ट करना अनिवार्य : डॉ. इंद्रजीत सिंह
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत एसटीडीसी, अजमेर के डायरेक्टर डॉ इंद्रजीत सिंह एवं माइक्रोबायोलॉजीस्ट दिप्ति सिंह राठौड़ व स्वाती शर्मा ने शुक्रवार को जिला क्षय निवारण केंद्र, रतनगढ़ का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर डॉ इंद्रजीत सिंह ने सभी निक्षय इंडिकेटर का रिव्यू किया, जिसमें सभी टीबी यूनिट के स्टॉफ ने भाग लिया। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि प्रत्येक संभावित टीबी मरीज की निक्षय आईडी बनानी अनिवार्य है और सभी मरीजों का सीबीनॉट, ट्रॅनाट टेस्ट करवाना अनिवार्य है। डॉ सिंह ने जिले में चल रहे 100 दिवसीय टीवी मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला अस्पताल के एक्स-रे विभाग व मदर लैब का निरीक्षण किया और कहा कि टीबी क्लिनिक की पूरी टीम इस अभियान को सफल बनाने में पूरी क्षमता के साथ कार्य करें।
जिले में 227 हाई रिस्क गावों के सभी अति जोखिम व्यक्तियों की टीबी जांच करें। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ वेद प्रकाश ने बताया की जिले में चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान में जिले के 227 हाई रिस्क गावों का चयन किया गया है, जिनमें कैम्प आयोजित किये जा रहे है। कैम्प में आने वाले सभी संभावित रोगियों की निक्षय आईडी किये जाने तथा हैंड हैल्ड एक्स-रे मशीन से चेस्ट एक्स-रे किये जा रहे हैं। कैम्प को सफल बनाने हेतु जन भागीदारी में सभी ग्रामीणों, सरपंच, प्रधान आदि का सहयोग लिया जा रहा है। समीक्षा बैठक में टीबी क्लिनिक स्टॉफ और सभी टीबी यूनिट से टीबी सुपरवाइजर व लैब टेक्नीशियन उपस्तिथ रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217665


