बीदासर में सिलावट समाज संस्था को लेकर बड़ा विवाद, 21 जून के कार्यक्रम पर रोक की मांग
बीदासर में सिलावट समाज संस्था को लेकर बड़ा विवाद, 21 जून के कार्यक्रम पर रोक की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : सिलावट समाज संस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है संस्था के कुछ सदस्यों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर 21 जून 2026 को प्रस्तावित “प्रतिभा सम्मान समारोह” पर रोक लगाने की मांग की है। मामले को लेकर समाज में तनाव की स्थिति बन गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,सिलावट समाज संस्था (पंजीयन क्रमांक COOP/2019/चूरू/101131) में पदाधिकारियों के चयन को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि संस्था में चुनाव प्रक्रिया का पालन नहीं करते हुए कुछ लोगों ने कथित रूप से अवैध तरीके से पदों पर कब्जा कर लिया है।
इसको लेकर समाज के अन्य सदस्यों में रोष व्याप्त है शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बिना आम सहमति और सूचना के पदाधिकारी बनाए गए, जो संस्था के नियमों के विपरीत है। विरोध कर रहे सदस्यों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही प्रशासन से आग्रह किया गया है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक संस्था परिसर में किसी भी . प्रकार के कार्यक्रम की अनुमति न दी जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 21 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम से समाज में विवाद और बढ़ सकता है। ऐसे में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई गई है। इसलिए कार्यक्रम पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जांच पूरी होने तक संस्था के भवन में किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं होने दिया जाए, ताकि समाज में शांति बनी रहे। प्रशासन की भूमिका पर नजर अब पूरे मामले में प्रशासन के रुख पर सभी की नजर टिकी हुई है। यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो यह विवाद और गहरा सकता है। फिलहाल, समाज के दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पर अड़े हुए हैं। ज्ञापन देने वालो में जावेद टेलर,अकबर,इमरान,जावेद,समीर सिकंदर, इस्माइल ,साजिद,जाकिर हुसैन साजिद सलीम सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217665


