खबर का असर : बादशाह कॉलोनी को नए ट्यूबवेल की सौगात, जल संकट से मिलेगी राहत
खबर का असर : बादशाह कॉलोनी को नए ट्यूबवेल की सौगात, जल संकट से मिलेगी राहत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शहर की बादशाह कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जलदाय विभाग ने नए ट्यूबवेल की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार बादशाह कॉलोनी, गौरी कॉलोनी और तुगलक नगर क्षेत्र में काफी समय से पेयजल संकट बना हुआ था। एक ट्यूबवेल के खराब हो जाने से वार्डवासियों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रवासियों ने कई बार जलदाय विभाग का घेराव किया, ज्ञापन सौंपे तथा महिलाओं ने विरोध स्वरूप मटके फोड़कर भी प्रदर्शन किया था।

क्षेत्रवासियों के लगातार प्रयासों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद कृषि उपज मंडी के पीछे पुराने कुएं के पास नए ट्यूबवेल की खुदाई का कार्य शुरू किया गया है। वहीं तुगलक नगर स्थित ट्यूबवेल में नई मोटर भी लगाई गई है, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

नए ट्यूबवेल की खुदाई शुरू होने पर कॉलोनीवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदार का आभार जताया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नए ट्यूबवेल के शुरू होने से क्षेत्र की हजारों आबादी को राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा।
इस अवसर पर आदिल खान भलीम, ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, पार्षद तोफीक खान, अजीज खान, दिलावर खानी, शौकत खान, रमजान खान, रिहान खान, वसीम, राजू, अख्तर खान सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217665


